logo

रांची : जमीन कारोबारियों की हत्या से आक्रोशित लोग सड़क पर उतरे, रास्ता जाम किया

रोोस.jpg

रांचीः 
राजधानी रांची में अपराधियों का दुस्साहस चरम पर है। बुधवार को दो जमीन कारोबारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से मृतकों के क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है। पहली हत्या बरियातू थाना क्षेत्र में धवन कुमार राम की हुई थी और दूसरी हत्या नगड़ी थाना क्षेत्र में सूरज महली की। आज दोनों हत्याओं को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। स्थानीय लोगों ने गुरुवार की सुबह एदलहातू के सभी गली मोहल्लों का रास्ता बंद कर दिया है। जिसके कारण लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। मौके पर पुलिस पहुंची है स्थानीय लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है। साथ ही अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन भी पुलिस ने दिया है।


इटकी पुलिस ने शव बरामद किया था
इधर नगड़ी थाना क्षेत्र के लालगुटवा में सैकड़ों ग्रामीण ने गुरुवार को कटहल मोड़ को जाम कर दिया। आकर्षित लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जाम सड़क होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई है। नगड़ी थाना प्रभारी ओमप्रकाश पप्पू जाम स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर रहे हैं। बता दें कि सूरज महली की गोली मारकर हत्या की गई थी। उसका शव इटकी थाना क्षेत्र के तुरगुडु गांव के लदा नदी से इटकी की पुलिस ने बरामद किया था। 


निर्माणधीन मकान में हत्या की गई 
सूरज के सिर पर गोली मारी गई थी। परिजनों ने बताया था कि सूरज की हत्या दला दिल्ली चाय बागान स्थित निर्माणाधीन मकान में की गई है। वहां खून के धब्बे और शराब के बोतल भी मिले थे। सूरज की स्कूटी मेराल बस्ती में मिली थी।  स्कूटी में भी खून के धब्बे लगे थे। पुलिस को घटनास्थल से दो पिस्टल भी मिला था। परिजनों ने बताया कि एक जमीन कारोबारी के साथ मिलकर सूरज काम करता था और उसी का गाड़ी चलाता था।