logo

3 साल की बच्ची को जानवर घर से घसीट कर ले गया, 35 टांके लगे गाल पर

रोलनोी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

हंटरगंज थाना क्षेत्र में कोबना गांव में तीन साल बच्ची पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया है। बच्ची पुरी तरह से जख्मी है। डॉक्टरों का कहना है कि कुत्ते इस तरह से घसीटते नहीं है। जानकारी के अनुसार बच्ची जब शौच के लिए गई थी। अच्छी बात यह है कि शुक्रवार की शाम बच्ची को होश आ गया है। बच्ची का नाम सोनी है। गया के मगध मेडिकल कालेज के सर्जन डॉ. के.के. सिन्हा के हाथों सोनी ने चॉकलेट खाया है। उसकी स्थिति में सुधार है। गाल बहुत बुरी तरह जख्मी है। गाल में 35 टांके लगाए गये हैं। उसे एंटी रैबिज इंजेक्शन लगाया है।

 

खेत में घसीटकर ले गया

सोनी के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह फूस की झोपड़ी में जंगल के निकट ही रहती है। घटना मंगलवार की रात की है। वह देर रात शौच करने निकली थी, तभी किसी जंगली जानवर ने उसपर हमला कर दिया। करीब 15-20 मीटर दूर खेत में घसीटकर ले गया। बच्ची चीखने लगी तो घरवालों की नींद खुल गई। खून से लतपथ थी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तुरंत रेफर कर दिया।