logo

एक और ANM की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती

ANMGNM.jpg

रांचीः 
अनुबंध पर काम कर रहे राज्य के स्वास्थ्य कर्मी इन दिनों राज भवन के सामने धरना प्रदर्शन पर बैठ हैं। 17 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ है। 24 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मी आमरण अनशन पर चले गए हैं। बीते शनिवार को एक महिला स्वास्थ्य कर्मी की तबीयत बिगड़ गई थी। अब एक और स्वास्थ्य कर्मी की तबीयत बिगड़ गई है। महिला को सदर अस्पताल ले जाया गया है। महिला का नाम शिव रानी कुमारी है। वह देवघर की रहने वाली है। बता दें कि 21 स्वास्थ्य कर्मी आमरण अनशन पर बैठे हैं। इनकी मांग है कि जब तक सरकार उनसे वार्ता नहीं करती है। उन्हें नियमित नहीं करती है तब तक वह इसी तरह से अनशन पर बैठे रहेंगे। 

सालों से है एक ही मांग

अनुबंध कर्मियों का कहना है कि वो सुदूर क्षेत्रों में भी और जीएनएम के द्वारा स्वास्थ्य सेवा पहुंचाया जाता है। कोरोना जैसी महामारी में अपनी जान को खतरे में डालकर लोगों का टीकाकरण किया गया। उनकी सेवा की गई। लेकिन, उन्हें लेकर सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इस बार अनुबंध पर बहाल सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने यह ठान लिया है कि जब तक सरकार उनको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है, तब तक वह विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। आमरण अनशन पर गयी महिलाओं की स्थिति अब गंभीर होती जा रही है। प्रदेश महासचिव वीणा देवी को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।