logo

कांग्रेस में एक और कसरत, दो सचिवों के जिम्मे झारखंड के 25 जिले

कांग्रेस में एक और कसरत, दो सचिवों के जिम्मे झारखंड के 25 जिले

द फॉलोअप डेस्क, रांची
कांग्रेस ने झारखंड में संगठन को मजबूत करने के लिए एक और कसरत की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दो सचिवों के जिम्मे राज्य के 25 जिलों की अलग अलग जिम्मेदारी दी गयी है। भूपेंद्र मरावी के जिम्मे 13 और अवनीश काजला के जिम्मे 12 जिलों की जिम्मेदारी दी गयी है। इन दोनों सचिवों के बीच स्पष्ट रूप से जिलों का बंटवारा कर दिया गया है।


भूपेंद्र मरावी के जिम्मे 13 जिले
भूपेंद्र मरावी को संथाल परगना प्रमंडल के साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, देवघर, जामताड़ा जिले, दक्षिणी छोटानागपुर के अंतर्गत आने वाले रांची महानगर, रांची ग्रामीण, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा संगठनात्मक जिले और पलामू प्रमंडल के लातेहार की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वे एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, महिला व मछुआ कांग्रेस के साथ विधि-आरटीआई, संपत्ति, मीडिया-सोशल मीडिया और कांग्रेस कनेक्ट सेंटर की गतिविधियों का समन्वय भी देखेंगे।

अवनीश काजला के जिम्मे 12 जिले
अवनीश काजला को उत्तरी छोटानागपुर के आठ जिलों (गिरिडीह, कोडरमा, चतरा, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद महानगर, धनबाद ग्रामीण, बोकारो), कोल्हान के चार जिलों (पूर्वी सिंहभूम महानगर व ग्रामीण, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां) तथा पलामू व गढ़वा की कमान दी गई है। इसके अलावा युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, आदिवासी कांग्रेस, सेवा दल, पंचायती राज संगठन, किसान कांग्रेस, कामगार कांग्रेस और जवाहर बाल मंच की निगरानी भी उनके जिम्मे रहेगी। दोनों नेता प्रदेश व जिला कमेटियों के तालमेल से संगठन को मजबूत करेंगे।

Tags - Jharkhand Congresscharge of districtstwo secretariesorganization