logo

देवघर में जल्द खुलेगा एक और मेडिकल कॉलेज, डहुआ मौजा में जमीन चिन्हित

aqwerty.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देवघर को जल्द ही एक और मेडिकल कॉलेज मिलेगा। यह मेडिकल कॉलेज प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर सदर अस्पताल के साथ खोला जाएगा। गुरुवार को इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, देवघर के सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी और अन्य अधिकारियों ने मोहनपुर प्रखंड के डहुआ मौजा में जमीन का निरीक्षण किया और उसे चिन्हित किया।
यह मेडिकल कॉलेज लगभग 13 एकड़ जमीन पर बनेगा, जिसमें 100 सीटें होंगी। इसके अलावा, 420 बेड का एक अस्पताल भी यहां स्थापित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव अजय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पीपीपी मोड पर इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डहुआ मौजा में जमीन को चिन्हित कर लिया गया है और यह परियोजना भारत सरकार को भेज दी गई है।
इस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निर्माण दो चरणों में होगा। पहले चरण में अस्पताल का निर्माण दो साल में पूरा होगा, जबकि दूसरे चरण में तीन साल के भीतर मेडिकल कॉलेज भी तैयार हो जाएगा। कुल मिलाकर, 5 साल के भीतर देवघर में नया मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार होगा।


 

Tags - latestDeoghar news Deoghar News updates latest Deoghar news Deoghar news updates Deoghar news Updates in Hindi latest jharkhand News jharkhand News Updates Jharkhand News updates jharkhand news updates latest Jharkhand updates