logo

राज्य में जल्द बनेगा एक और RIMS, मंत्री इरफान अंसारी की बड़ी घोषणा

WhatsApp_Image_2025-01-11_at_8_31_10_PMGDGHFGHGHJJKH.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड राज्य में पहली बार झासा दंत संवर्ग की राज्य स्तरीय एक दिवसीय दंत सम्मेलन का आयोजन रांची स्थित आईएमए हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सी.के. शाही, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं, ने शिरकत की।
सम्मेलन में राज्यभर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से करीब 150 दंत चिकित्सा पदाधिकारी एवं 20 डेंटल हाइजेनिस्ट्स ने भाग लिया। आदिवासी लोकनृत्य और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ माननीय मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।

इस सम्मेलन में कई मुख्य घोषणाएं हुई।
1)डेंटल सेवाओं का उन्नयन: सभी सरकारी डेंटल सेटअप को आधुनिक उपकरणों और सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।
2)डॉक्टरों की सुरक्षा: ड्यूटी पर डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। डॉ. अंसारी ने कहा, "डॉ. इरफान अंसारी ऐसा कभी होने नहीं देगा।"
3) NHM डेंटल सर्जनों का वेतन वृद्धि: NHM के तहत कार्यरत डेंटल सर्जनों का वेतन बढ़ाया जाएगा।
4) आयुष्मान भारत योजना में डेंटल सेवाएं: डेंटल प्रक्रियाओं को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया जाएगा।
5) नई भर्तियां और कैडर सृजन: DACP प्रावधान, MDS विशेषज्ञ कैडर, और डेंटल स्टाफ की नई भर्तियां की जाएंगी।
6) 1,000 नए PHCs की स्थापना: इनमें डेंटल सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

वहीं झासा दंत संवर्ग ने 12 सूत्री मांग पत्र माननीय मंत्री एवं निदेशक प्रमुख को सौंपा। मंत्री ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

राज्य को जल्द मिलेगा RIMS-2

मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सपना जल्द ही साकार होगा और राज्य की जनता को रिम्स-2 का उपहार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फरवरी के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। डॉ. अंसारी ने कहा कि वे स्वयं एक डॉक्टर हैं और अब मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं, इसलिए प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ और बेहतर बनाने के लिए उन्हें डॉक्टरों का पूरा सहयोग और समर्थन चाहिए।

आगे उन्होने कहा "हम झारखंड के हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दंत चिकित्सकों की भूमिका अहम है और उनकी सभी मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी।"

Tags - HEALTH MINISTER IRFAN ANSARI RIMS2 JHARKHAND HEALTH NEWS JHARKHAND KHABAR

Trending Now