logo

मंत्री पद को लेकर अनूप सिंह सर्वाधिक पसंद, 'फॉलोअप झारखंड' के सवाल पर बोली जनता

anupsingh.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

‘फॉलोअप झारखंड’ के फेसबुक पेज पर हमने झारखंड की जनता से नए मंत्रिमंडल में किसे शामिल किया जाना चाहिये, इसे लेकर सवाल पूछा था। 500 से ज्यादा लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी राय दी। फॉलोअप के दर्शकों ने सबसे अधिक बेरमो विधानसभा से विधायक कुमार जयमंगल उर्फ़ अनूप सिंह का नाम लिया। कमेंट सेक्शन में 30 लोगों ने विधायक अनूप सिंह को मंत्री बनाने के लिए अपना समर्थन दिया। इसके बाद दूसरे नंबर पर रहे जामताड़ा से विधायक इरफ़ान अंसारी। इरफान अंसारी के पक्ष में 25 लोगों ने मंत्री बनाने की बात कही।

चौथे पर रहे मथुरा महतो 
अनूप सिंह और इरफ़ान अंसारी के अलावा लोगों ने पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख का जिक्र किया। बादल पत्रलेख को मंत्री बनाये जाने के पक्ष में 15 कमेंट आये। बादल पत्रलेख कांग्रेस से विधायक हैं। वे जरमुंडी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं। चौथे नंबर पर झामुमो विधायक मथुरा महतो रहे, जिन्हें 11 लोगों ने कमेंट करके के मंत्री बनाने की बात कही।

अम्बा रहीं पांचवे नंबर पर 
वहीं पांचवें नंबर पर बड़कागांव से विधायक अंबा प्रसाद रहीं। अम्बा को मंत्री बनाये जाने को लेकर 10 लोगों ने कमेंट किया। बता दें कि अम्बा प्रसाद झारखंड कांग्रेस की सबसे युवा विधायक हैं। कई बार तो फॉलोअप से बातचीत में अम्बा ने मंत्री बनाये जाने के सवाल पर अपनी इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि हर किसी का मंत्री बनने का सपना होता है।

लोबिन को भी मंत्री बनाना चाहती है जनता 
फेसबुक पर किये गए पोस्ट पर ऊपर दिए गए 5 विधायक के अलावा अन्य विधायकों के भी नाम लोगों ने लिए हैं। उनमें बोरियो से झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम भी शामिल हैं। 6 लोगों ने लोबिन के पक्ष में मंत्री बनाये जाने पर कमेंट किया। बता दें कि लोबिन हेम्ब्रम खतियान आधारित स्थानीय निति और नियोजन निति को लेकर अपनी ही सरकार पर हमलावर रहें हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों ने झामुमो का बागी विधायक भी बताया है।


किस विधायक के नाम पर कितने कमेंट आये-
 अनूप सिंह - 30 कमेंट 
इरफ़ान अंसारी - 25 कमेंट 
बादल पत्रलेख - 15 कमेंट 
मथुरा महतो - 11 कमेंट 
अम्बा प्रसाद - 10 कमेंट 
लोबिन हेम्ब्रम - 6 कमेंट 
मिथिलेश ठाकुरम, दीपिका पांडेय सिंह  - 5 कमेंट 
बेबी देवी - 5 कमेंट 
संजीव सरदार, सुदिव्य सोनू - 4 कमेंट 
विनोद सिंह, प्रदीप यादव, हफीजुल हसन- 3 कमेंट 
जोबा मांझी, शिल्पी नेहा तिर्की, राजेश कच्छप, उमाशंकर अकेला, सविता महतो, पूर्णिमा नीरज सिंह