logo

ढाबा में खाना खाने के दौरान दो गुटों में बहस, युवक पर चलाई गोली

GOLI13.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
गोलमुरी थाना क्षेत्र के एमएस ढाबे में खाना खाने के दौरान दो गुटों में जमकर विवाद हुआ। बहस बाजी से शुरू हुआ विवाद पहले मारपीट तक पहुंचा और उसके बाद बात गोलीबारी तक पहुंच गई। मारपीट के दौरान एक गुट की तरफ से तीन गोली  चलाई गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया है। युवक की पहचान कदमा के रहने वाले रोशन सिंह के रूप में हुई है। जिसे टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोशन के पैर में गोली लगी है। घटना शुक्रवार के अहले सुबह 3 बजे की है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक फरार है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि कुछ युवक सुबह के तीन बजे खाना खाने पहुंचे थे। इस दौरान एक और युवक का ग्रुप वह खाना खाने पहुंचा। इसी बीच दोनों ग्रुप के बीच बहस शुरू हो गई। इस दौरान एक ने गोली चला दी। गोली एक युवक को लग गई। इस दौरान गोली के कारण ढाबे का फ्रिज भी क्षतिग्रस्त हो गया है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT