logo

RIMS-2 निर्माण को लेकर राज्य सरकार को अर्जुन मुंडा ने दिया सुझाव, कहा- नॉलेज सिटी में बनाए अस्पताल

arjun_munda_ll.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्य सरकार को रिम्स-2 के निर्माण को लेकर सुझाव दिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर सरकार को सुझाव देते हुए लिखा, "रिम्स-2 के निर्माण को लेकर राज्य सरकार में अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। मेरा सुझाव है कि नॉलेज सिटी के लिए अधिग्रहित 400 एकड़ भूमि पर रिम्स-2 का निर्माण कराया जाए, जो रांची रिंग रोड से मात्र 22 मिनट की दूरी पर है। इससे समस्या का समाधान होगा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी। साथ ही, सड़कें बेहतर होने पर लोगों को अस्पताल तक पहुंचने में और भी कम समय लगेगा।"
 

 

Tags - latest Arjun Munda Arju Munda News Arjun Munda Advice on Rims 2 Latest Rjun Munda News latest jharkhand News jharkhand Updates Jharkhand News updates Jharkhand Updates in Hindi latest updates