logo

छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक बनाए गये अर्जुन मुंडा, आशा लकड़ा को मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी

arji.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के लिए पर्यवेक्षकों के नाम जारी कर दिए हैं। झारखंड से दो लोगों का नाम इस सूची में है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को छत्तीसगढ़ तो आशा लकड़ा को मध्यप्रदेश का पर्यवेक्षक बनाया गया है। राजस्थान में राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे के नाम जारी किए गए हैं। वहीं मध्य प्रदेश में मनोहर लाल, के. लक्ष्मण, आशा लकड़ा के नामों का ऐलान किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ में अर्जुन मुंडा के अलावा सर्वानंद सोना वालों और दुष्यंत कुमार गौतम का भी नाम है। 


मुख्यमंत्री के नाम को लेकर असमंजस
बता दें कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रही असमंजस को दूर करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों के नाम घोषित कर दिए हैं। पर्यवेक्षक बनाए गए पार्टी नेता अब राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ जाकर विधायकों से मिलेंगे तथा मुख्यमंत्री का नाम तय करके उसकी रिपोर्ट आला कमान को देंगे। 


पर्यवेक्षक लेंगे फैसला 
विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शानदार दर्ज की है। 3 दिसंबर 2023 को नतीजे आने के बाद भाजपा आला कमान अभी तक इन तीनों राज्यों के लिए मुख्यमंत्रियों का नाम फाइनल नहीं कर पाया है। इन तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री की दौड़ में पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हैं, जो अपने अपने दावे कर रहे हैं। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पर्यवेक्षकों के नाम घोषित कर उन्हें जिम्मेदारी दी है कि वह राज्यों में जाकर मुख्यमंत्री के नाम पर एकमत फैसला लें।