logo

सीसीएल फुल मैराथन में जमशेदपुर के अर्जुन टुडू व हरियाणा की सोनिका ने मारी बाजी

0821.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कोल इंडिया लिमिटेड (सीसीएल) के तत्वावधान में रविवार को रांची में कोल इंडिया मैराथन का आयोजन हुआ। मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम से मैराथन दौड़ शुरू होकर पिठोरिया से वापस फिर वापस स्टेडियम आई42.195 किमी पुरुष वर्ग में जमशेदपुर के अर्जुन टुडू ने जीत हासिल की। वहीं, महिला वर्ग में महिला वर्ग में हरियाणा की सोनिका ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। प्रथम आने वाले दोनों प्रतिभागियों को तीन-तीन लाख रुपए दिया गया।

चार श्रेणियों में निर्धारित थी दौड़
कोल इंडिया मैराथन में दौड़ प्रतिस्पर्धा की 4 श्रेणियां निर्धारित की गई थीं। इसके लिए कुल 5714 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 1035 महिला और 4679 पुरुषों शामिल थीं। फुल मैराथन में 403 पुरुष और 53 महिलाओं ने भाग लिया। हाफ मैराथन में 492 पुरुष और 72 महिलाएं, 10 किलोमीटर दौड़ के लिए 1698 पुरुष और 307 महिलाएं और पांच किलोमीटर के लिए 2086 पुरुष और 603 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। मालूम हो कि फुल मैराथन 42.195 किमी और हाफ मैराथन 21.098 किमी का था।



फुल मैराथन में महिला-पुरुष वर्ग में कितना प्राइज था निर्धारित
पहला स्थान-3 लाख
दूसरा स्थान-2 लाख
तीसरा स्थान-1 लाख
चौथा स्थान-60 हजार
पांचवा स्थान-40 हजार
छठा स्थान-30 हजार
सातवां स्थान-20 हजार

हाफ मैराथन में कितना था कैश प्राइज
पहला-2 लाख

दूसरा-1 लाख

तीसरा-50 हजार

चौथा-40 हजार

पांचवां-30 हजार

छठा-20 हजार

सातवां-10 हजार

10 किमी में कितना प्राइज था निर्धारित
पहला-1 लाख

दूसरा-70 हजार

तीसरा-50 हजार

चौथा-25 हजार

पांचवां-20 हजार

छठा-10 हजार

सातवां -10 हजार

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT