logo

रांची :  300 राउंड गोली के साथ 2 हथियार सप्लायर गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस 

kartus.jpg

रांची :
रांची पुलिस ने हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। करीब 300 राउंड गोलियों के साथ तस्करों को पकड़ा है। रांची पुलिस ने 2 गोली सप्लायर को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार हुए दोनों गोली सप्लायर बिहार के रहने वाले है। रांची एसपी ने बताया कि 30 जुलाई को दोनों 300 रांउड गोली लेकर रांची से दूसरे शहर जाने वाले थे लकिन इसकी गुप्त सूचना सीनियर एसपी को हो गयी थी जिसके बाद एसएसपी कौशल किशोर के निर्देश पर टीम गठन कर छापेमारी की गयी और दोनों गोली सप्लायर को पकड़ लिया गया। 

पुलिस कर रही जाँच 

फिलहाल दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। दोनों आरोपी बिहार के गया जिले के रहने वाले है।  रांची के सिटी एसपी अंशुमन कुमार ने इस बात की जानकारी दी।  इसलिए रांची पुलिस और बिहार की गया पुलिस मिल कर इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी निकाल रही है।

नक्सली संगठन से जुड़े होने की आशंका 
सिटी एसपी ने कहा है कि यह दोनों अपराधी नक्सली संगठन को भी कारतूस सप्लाई कर सकते हैं। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी हुई  है। छापेमारी में सदर डीएसपी प्रभात रंजन सदर थाना प्रभारी एसके महतो, सुखदेव नगर प्रभारी ममता कुमारी, मेशरा ओपी विपुल ओझा के अलावा एसआई अमित प्रशांत, विकास कुमार, रंजीत कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।