द फॉलोअप डेस्क
दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 42 साल के हो गए। भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले धोनी की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। धोनी के जन्मदिन पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। इस बार भी फैंस धोनी के बर्थडे में कोई कमी नहीं छोड़ना चहा रहे हैं। जहां एक तरफ धोनी की जन्मदिन को लेकर उनके रांची स्थित घर के बाहर कलाकार लाइव पेंटिंग बना रहे हैं। वहीं एक फैंन रायपुर से केक लेकर फैन पहुंचे हैं। इसके साथ ही माही के 42वें जन्मदिन के लिए आंध्र प्रदेश के फैंस की ओर से एक बेहद ही खास तोहफा मिला।

आंध्र प्रदेश के फैंस की ओर से एक बेहद ही खास तोहफा
आंध्र प्रदेश में फैंस ने धोनी का सबसे बड़ा कटआउट लगाया है। इस कटआउट की लंबाई 77 फीट बताई जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह पूरी दुनिया में किसी भी क्रिकेटर का सबसे बड़ा कटआउट है। इस कटआउट की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।
77 feet cut-out for MS Dhoni in Andra Pradesh.
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 6, 2023
Biggest for any cricketer. pic.twitter.com/uV4msgcVGs