logo

Jharkhand Weather Upadate : बादल छंटते ही फिर बढ़ेगी ठंड, इस दिन से मौसम होगा साफ

कदपीो23.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड के कई जिलों पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण पिछले दो दिनों के दिनों में रांची समेत कई जिलों में बारिश हुई। वहीं आने वाले तीन दिनों तक हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 8 और 9 जनवरी को रांची में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन कहीं-कहीं 8 जनवरी को घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं 10 जनवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में कहीं कहीं वर्षा हो सकती है। जबकि 11 जनवरी को फिर से कोहरा या धुंध रहेगा। यह भी कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।


पिछले 24 घंटे का मौसम कैसा रहा 
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आसमान से बादल छंटने के बाद एक बार फिर ठंड का असर बढ़ेगा। वहीं पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं वर्षा हुई जबकि राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला खरसावां और निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, बोकारो में दिनभर कोहरा छाया रहा। रांची से सटे कांके का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची का न्यूनतम तापमान 12.9, जमशेदपुर का 15.0, डालटनगंज का 16, बोकारोक ा14.5, चाईबासा का 12.2, देवघर का 13.9, गिरिडीह का 13.6, रामगढ़ का 15.6 और गोड्डा का 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


कहां कितनी बारिश हुई 
सबसे अधिक वर्षा 2.2 मिमी कोडरमा के परसाबाद में रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग की ओर से 10 जनवरी को राज्य के पश्चिमी भागों खासकर पलामू, चतरा, गढ़वा और लातेहार में बारिश की संभावना जताई गई है। इससे पहले 9 जनवरी की शाम फिर से बादल छाएंगे। पश्चिमी और उत्तरी जिलों में हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है।