कोलकाता:
कैश कांड की जांच करने के लिए बंगाल सीआइडी की टीम रविवार को असम गई थी। आरोप है कि जांच के दौरान असम में टीम को बाधा पहुंचायी कोई गयी। सूत्रों का कहना है कि रविवार सुबह सीआइडी की टीम अशोक धानुका नामक व्यवसायी के घर पूछताछ के लिए गुवाहाटी गई थी।जब वह गुवाहाटी में व्यवसायी के घर पहुंचे, तो घर बाहर असम पुलिस का सख्त पहरा था। व्यवसायी और उनके परिजनों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। इसके बाद टीम घर के बाहर नोटिस लगाकर कोलकाता लौट गयी।

आज बुलाया गया है पूछताछ के लिए
नोटिस में व्यवसायी को सोमवार सुबह 10 बजे कोलकाता स्थित सीआइडी मुख्यालय में पहुंचने को कहा गया है। जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। सीआइडी सूत्रों के अनुसार कोलकाता में शेयर ट्रेडिंग का काम करने वाले महेंद्र अग्रवाल से हुई सीआइडी पूछताछ में यह पता चला था कि असम के प्रतिष्ठित अशोक धनुका ने राशि महेंद्र को दी थी और फिर ये पैसे तीनों विधायकों को दिए गए थे।