logo

असम चुनाव में आदिवासी अधिकारों का मुद्दा, कल्पना सोरेन ने कहा- सम्मान और हक के लिए ये लड़ाई निर्णायक है

KAL00121.jpg

गोसाईंगांव (असम)

असम विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की विधायक कल्पना सोरेन ने गोसाईंगांव विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से JMM के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कल्पना सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि यह चुनाव केवल वोट देने का नहीं, बल्कि असम के आदिवासियों के अस्तित्व, अधिकार और भविष्य का चुनाव है। उन्होंने कहा कि वर्षों से चाय बागानों में काम करने वाले आदिवासी समुदाय को उनका उचित सम्मान नहीं मिला है, लेकिन अब बदलाव का समय आ गया है।


“अब हक लेने का समय”, जोहार असम का संदेश
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आदिवासी समाज सिर झुकाकर नहीं जीता, बल्कि अपने अधिकार लेने की ताकत रखता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एकजुट होकर मतदान करें।
कल्पना सोरेन ने विश्वास जताया कि इस बार असम की जनता सम्मान और अधिकार के पक्ष में खड़ी होगी और हर वोट एक नई दिशा देगा। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि इस बार असम तीर-धनुष (JMM के चुनाव चिन्ह) के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने “जोहार असम” के नारे के साथ अपने भाषण का समापन किया और लोगों से JMM को समर्थन देने की अपील की।

Tags - Kalpana Soren Campaign Vote Identity