logo

विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने भगवान बिरसा को दी श्रद्धांजलि, कहा- हमें उन पर गर्व है

R_MAHTO.jpg

रांची 

आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने विधानसभा परिसर स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। मौके पर उन्होंने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी थे। हमें गर्व है कि हम उसी राज्य के रैयत हैं जहां उनका जन्म हुआ था। 

क्या कहा विधानसभा अध्यक्ष ने 
विधानसभा अध्यक्ष ने आगे कहा कि धरती आबा अपने संघर्ष और नेतृत्व क्षमता के बूते छोटी आयु में ही झारखंडवासियों के जन अधिकार की लड़ाई लड़ी। वे भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते हुए रांची कारावास में बंदी बने। कारावास में आज ही के दिन उनका देहांत हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ने महान क्रांतिकारी धरती आबा बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा, “महान बिरसा की पुण्यतिथि पर मैं समस्त झारखंडवासियों एवं झारखंड विधानसभा की ओर से उन्हें नमन करता हूं।“

भगवान बिरसा का योगदान 
बता दें कि बिसरा मुंडा आदिवासियों के सबसे बड़े नेता थे और उन्हें भगवान की उपाधि प्राप्त है। उन्होंने जंगल,जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ी थी। अंग्रेजों, जमींदारों और शोषकों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। बिरसा मुंडा कितने बड़े जननायक थे, इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि इनके नाम पर राज्य में कई योजनाएं चलती हैं, संसद भवन में भी इनकी प्रतिमा स्थापित है। राज्यवासी हर मौके पर धरती आबा बिरसा मुंडा को बड़ी शिद्दत के साथ याद करते हैं और राज्य में हर जगह इनका नाम बड़े अदब से लिया जाता है। आज राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 


 

Tags - Rabindranath MahatoLord Birsatribute Jharkhand News