logo

JTET और Bihar TET से टकराई सहायक कारापाल परीक्षा, तिथि बदलने के लिए छात्र मोर्चा ने CM को लिखा पत्र

JTET और Bihar TET से टकराई सहायक कारापाल परीक्षा, तिथि बदलने के लिए छात्र मोर्चा ने CM को लिखा पत्र

हजारीबाग: 
Hazaribagh News:
झारखंड सहायक कारापाल (Assistant Jailor) प्रतियोगिता परीक्षा की शारीरिक माप (Physical Measurement) एवं दौड़ परीक्षा (Running Test) की निर्धारित तिथि को पुनर्निर्धारित करने की मांग उठी है। झारखंड छात्र मोर्चा (वि.भा.वि. समिति) के अध्यक्ष वैभव सिंह उर्फ चंदन सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री (Chief Minister) को ज्ञापन भेजकर परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि JTET और Bihar TET की परीक्षा तिथियों से टकराव (Date Clash) के कारण हजारों अभ्यर्थियों (Candidates) के सामने परेशानी उत्पन्न हो रही है।

28 अक्टूबर से निर्धारित है शारीरिक दक्षता परीक्षा
प्रेस को जारी बयान में चंदन सिंह ने बताया कि आयोग की ओर से 16 अक्टूबर को जारी सूचना के अनुसार, सहायक कारापाल पद के लिए शारीरिक माप एवं दौड़ परीक्षा 28 अक्टूबर से निर्धारित की गई है। इसी अवधि में JTET और Bihar TET की परीक्षाएं भी आयोजित हो रही हैं। ऐसे में दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने परीक्षा में शामिल होने को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी परेशान
चंदन सिंह ने कहा कि कई छात्र-छात्राओं ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के साथ सहायक कारापाल भर्ती के लिए भी आवेदन किया है। अभ्यर्थी लंबे समय से दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा की तिथियों में टकराव और तैयारी के लिए कम समय मिलने के कारण उन्हें किसी एक परीक्षा से वंचित होने की आशंका सता रही है।

परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह
चंदन सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि अभ्यर्थियों की समस्याओं को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर त्वरित पहल की जाए और सहायक कारापाल की शारीरिक माप एवं दौड़ परीक्षा को कुछ समय के लिए आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि तिथि में बदलाव होने से अभ्यर्थियों को दोनों परीक्षाओं में शामिल होने का अवसर मिल सकेगा।

अभ्यर्थियों के हित में निर्णय लेने की मांग
उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री छात्रों की समस्याओं पर सकारात्मक विचार करते हुए उचित निर्णय लेंगे। छात्र मोर्चा ने मांग की है कि अभ्यर्थियों के भविष्य और उनके परीक्षा संबंधी अवसरों को ध्यान में रखते हुए सहायक कारापाल परीक्षा की तिथि पुनर्निर्धारित करने पर विचार किया जाए।

Tags - Jharkhand NewsJSSC ExamAssistant JailorTET Exam ClashHazaribagh News