logo

रांची : झारखंड में सहायक पुलिस कर्मियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, फिलहाल 1 माह का सेवा विस्तार 

सहायक_पुलिस_कर्मियों.jpg

रांची:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के निर्देश के बाद सहायक पुलिस कर्मियों (assistant police personnel) के कार्यकाल में विस्तार किया गया है। इसके लिए झारखंड सरकार (Jharkhand Government) के गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग (Home Affairs and Disaster Management Department) के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ( Rajiv Arun Ekka) ने इससे संबंधित पत्र डीजीपी को लिखा है। जिसमें उन्होंने झारखंड में सहायक पुलिस कर्मियों को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है। इस पत्र में साफ तौर पर यह लिखा गया है कि सहायक पुलिस कर्मियों की मांगों से संबंधित मामला विचाराधीन है इनकी सेवा विस्तार एवं अन्य मांगों पर विभाग द्वारा विचार किया जा रहा है। तब तक वर्तमान में जो सहायक पुलिसकर्मी जिन जिलों में कार्यरत हैं वह अपने कार्यकाल में अतिरिक्त 1 माह तक कार्यरत रहेंगे। ताकि इनकी मांगों पर निर्णय लिया जा सके।

पिछले 3 वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं सहायक पुलिसकर्मी

बता दें कि झारखंड के 12 नक्सल प्रभावित जिलों में से 3 जिलों दुमका, सिमडेगा और जमशेदपुर में कार्यरत लगभग 500 सहायक पुलिस कर्मियों को पत्र जारी कर सेवा मुक्त कर दिया गया था। जिसके बाद सभी सहायक पुलिसकर्मियों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। द फॉलोअप ने सहायक पुलिस कर्मियों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। आपको बता दें कि सहायक पुलिसकर्मी अपनी सेवा को स्थाई करने की मांग को लेकर पिछले 3 वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं।