logo

सिमडेगा : शराब बेचने से मना किया, तो लोगों ने पुलिस पर ही कर दिया हमला; फिर ये हुआ 

simdega270.jpeg

सिमडेगा 
सिमडेगा में अवैध शराब के खिलाफ अभियान पर निकले पुलिस बल पर हमला हुआ है। इसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गये हैं। मिली खबर के मुताबिक आज जिले की जलडेगा पुलिस लम्बोई गांव में लगे साप्ताहिक बाजार में गश्ती पर गयी थी। पुलिस को बाजार में कुछ लोग शराब बेचते हुए दिखाई दिए। पुलिस दल ने बाजार में शराब बेचने से इन लोगों को मना किया। लेकिन इसके बाद शराब विक्रेताओं ने ही पुलिस को ही घेर लिया। देखते ही देखते बाजार में मौजूद अन्य लोग भी वहां जमा होने लगे। कुछ देर की बहस के बाद लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। 

घायल पुलिस कर्मी अस्पताल में एडमिट 
बताया जाता है कि लोगों ने लाठी, सैंडल और अन्य चीजों से पुलिस पर हमला किया। लोगों ने पुलिस को खदेड़कर भगा दिया। पुलिस वहां से किसी जान बचाकर जलडेगा पहुंची। जलडेगा अस्पताल में घायल पुलिस कर्मियों का इलाज किया जा रहा है। बताया गया कि जलडेगा थाना प्रभारी शशि शेखर और एसआई महेश को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के सीनियर अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn