logo

गृह सचिव के पद से हटाए गए अविनाश कुमार, एल खियांग्ते को मिला अतिरिक्त प्रभार

avinash7.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के गृह सचिव के पद पर अविनाश कुमार को हटा दिया गया है। मुख्य सचिव एल खियांग्ते को अब गृह सचिव का प्रभार सौंपा गया है। इसे लेकर झारखंड कार्मिक,प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा सुधार की ओर से अधिसूचना जारी गई है। जिसमें लिखा गया है कि अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ अपर मुख्य सचिव एल खियांग्ते गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

  • राजीव अरुण एक्का अपर मुख्य सचिव, झारखंड तथा अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज विभाग, झारखंड अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ अपर मुख्य सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
  • अरवा राजकमल को प्रबंध निदेशक झारखंड राज्य खनिज विकास निगम को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछडा वर्ग कल्याण विभाग के पद पर अपने ही वेतनमान पर पदस्थापित किया जाता है।
  • मुकेश कुमार जो अंकेक्षण निदेशालय, वित्त विभाग, झारखंड के पद पर पदस्थापित थे उन्हें अगले आदेश तक प्रभारी सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड के पद पर अपने ही वेतनमान में नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।
  • उमा शंकर सिंह को अतिरिक्त प्रभार-विशेष सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के पद पर अपने ही वेतनमान में नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।
     

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\