logo

हजारीबाग के झुनझुरी निवासी आजाद आलम पर दूसरी बार जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

hntrurwe6um1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के झुनझुरी गांव निवासी आजाद आलम पर एक बार फिर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। लगातार दूसरी बार हुए इस हमले में आजाद आलम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल उनका इलाज हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आजाद आलम पर इससे पहले करीब चार से पांच महीने पूर्व भी हमला किया गया था। उस समय उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद पहले बरकट्ठा सदर अस्पताल में इलाज कराया गया और हालत बिगड़ने पर उन्हें हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के बाद वे स्वस्थ होकर घर लौट आए थे।
लेकिन करीब पांच महीने बाद एक बार फिर उन पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि जब आजाद आलम कहीं जा रहे थे, तभी रास्ते में करीब 15 से 16 लोगों ने उन्हें घेर लिया और बेरहमी से पीटने लगे। हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह घायल कर झाड़ियों में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। बाद में उनके भाइयों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उन्हें बचाया और तत्काल हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।
इस हमले में आजाद आलम के हाथ, पैर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, उनके चचेरे भाई मंजर अली भी हमले में घायल हुए हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है।
पीड़ित आजाद आलम और उनके परिजनों का आरोप है कि इस हमले के पीछे जाकिर मियां और उनके साथियों का हाथ है। उनका कहना है कि पहले हमले के बाद उन्होंने बरकट्ठा थाना में आवेदन भी दिया था, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही का नतीजा है कि आज उन पर दोबारा जानलेवा हमला हुआ।
पीड़ित परिवार का कहना है कि वे लगातार भय के साए में जी रहे हैं और उन्हें अपनी जान का खतरा बना हुआ है। अब उनकी आखिरी उम्मीद जिला प्रशासन से है कि जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय व सुरक्षा प्रदान की जाए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, जबकि इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

Tags - Latest jharkhand news jharkhand News Updates latest updates Jharkhand jharkhand News Updates latest  Hazaribagh news Hazaribagh news Updates latest Hazaribagh news Hazaribagh news in hindi latest Hazaribagh News Updates latst Hazaribagh news Haz