logo

छठ महापर्व पर बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से नि:शुल्क फल और सूप का वितरण आज

sfytnusr6n7usw4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
छठ महापर्व के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से मानगो में छठ व्रतधारियों के बीच नि:शुल्क फल, सूप और पूजन सामग्री का वितरण किया जाएगा। संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि यह वितरण 26 अक्टूबर, रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए संघ के सदस्यों द्वारा क्षेत्र में कूपन वितरण किया जा रहा है। कूपन के आधार पर व्रतधारियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। विकास सिंह ने कहा कि जो श्रद्धालु छठ व्रत कर रहे हैं, उन्हें संघ की ओर से इतना प्रसाद और सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी कि वे आसानी से व्रत संपन्न कर सकें।
उन्होंने बताया कि बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ का मुख्य उद्देश्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करना और समाज में धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। इसी उद्देश्य से संघ की ओर से मानगो डिमना मेन रोड स्थित हीरा होटल के समीप दुर्गा पूजा मैदान में छठ महापर्व के महा खड़ना के दिन, यानी 26 अक्टूबर (रविवार) को सुबह 10 बजे से नि:शुल्क फल और सूप वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates jharkhand News updates Jamshedpur News updates latest jharkhand News Jamshedpur News Jamshedpur news Updates