द फॉलोअप डेस्क
पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी प्रखंड अंतर्गत नवागांव की बबीता तमसोय ने शिक्षा (Education) के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि (Achievement) हासिल की है। 24 वर्षीय बबीता का चयन ब्रिटेन की SOAS University of London में MSc in Global Development की पढ़ाई के लिए हुआ है। बबीता को झारखंड सरकार की मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ओवरसीज स्कॉलरशिप (Marang Gomke Jaipal Singh Munda Overseas Scholarship) के तहत 100% वित्तीय सहायता (Financial Assistance) मिलने की जानकारी दी गई है। इसके अंतर्गत ट्यूशन फीस (Tuition Fees), मासिक जीवन-यापन भत्ता (Monthly Living Allowance), वीजा शुल्क (Visa Fee) और आने-जाने का हवाई किराया (Round-trip Airfare) शामिल है।
.jpeg)
UNDP, UNICEF जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों में काम करना लक्ष्य
बबीता ने वर्ष 2023 में कोलकाता की सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उनका लक्ष्य भविष्य में संयुक्त राष्ट्र, UNDP, UNICEF जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ काम करना और झारखंड के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा और विकास से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाना है।
