logo

बाबूलाल, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा एक साथ, क्या बदल रही है झारखंड भाजपा के अंदर की तस्वीर?

bjp_tino1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
क्या बीजेपी की हवा बदल रही है ? क्या बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही कई गुटों में बंट चुकी झारखंड बीजेपी अब एक जुट हो रही है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो बाबूलाल के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही गूंजने लगी है। इस बात को जोर तब और ज्यादा मिली जब झारखंड से हजारों किलोमीटर दूर असम में बाबूलाल अध्यक्ष बनने के बाद पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उन्हें हाथ मिलाकर बधाई दी। मुलाकात के बाद बाबूलाल से हाथ मिलाने वाली तस्वीर साझा करते हुए लिखा-  गुवाहाटी में बैठक से पूर्व झारखंड के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी से मुलाकात हुई। उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। 


अर्जुन मुंडा ने शेयर की तस्वीर
दिल्ली में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की। दोनों के मुलाकात के बाद जो तस्वीर निकलकर सामने आई उससे भाजपा खेमे में ख़ुशी की लहर छाह गई। देखिये तस्वीर में बाबूलाल और अर्जुन मुंडा सिर्फ हाथ नहीं मिला रहे हैं बल्कि गले भी मिल रहे हैं। मुलाकात के बाद अर्जुन मुंडा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी आज मेरे दिल्ली स्थित आवास पर आये। उनसे कई विषयों पर चर्चा हुई। बाबूलाल मरांडी ने मुलाकात के एक सुन्दर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा जी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात हुई। अर्जुन जी के नेतृत्व में आदिवासी समाज को मुख्यधारा से जोड़ने तथा स्वावलंबी बनाने हेतु दर्जनों योजनाएं संचालित हो रही हैं। उनका जीवन आदिवासी विकास हेतु समर्पित है। 

लिंक पर क्लिक करके देखें वीडियो-  http://https://fb.watch/lJYxl8upXa/

बाबूलाल, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा एक साथ, क्या बदल रही है झारखंड भाजपा के अंदर की तस्वीर?


संथाल में गूंजने लगा नारा झारखंड का एक ही लाल बाबूलाल 
अध्यक्ष बनने के बाद वैसे तो बाबूलाल मरांडी लगातार कई लोगों से मिल रहे हैं। हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। दिल्ली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ साथ भाजपा के कई नेताओं से मुलाकात की लेकिन सबसे अधिक चर्चा इन दो मुलाकात पर झारखंड में हो रही है। सवाल वही है कि क्या बाबूलाल मरांडी के अध्यक्ष बनते ही सब कुछ ठीक हो गया है। क्या बीजेपी की गुटबाजी ख़त्म हो गई। इस सवाल का जवाब देना फ़िलहाल तो आसान नहीं लेकिन जो तस्वीर निकलकर सामने आ रही है संकेत जरूर दे रहे हैं। यही वजह है कि जैसे ही बाबूलाल को झारखंड भाजपा की कमान सौंपी गई वैसे ही उनके अंदर और भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार दिखने लगा। भाजपा कार्यालय से लेकर संथाल के इलाकों में नारा गूंजने लगा "झारखंड का एक ही लाल बाबूलाल बाबूलाल। इन्हीं नारों से उत्साहित हो बाबूलाल मरांडी ने भी अध्यक्ष बनने के बाद दिए अपने पहले ही इंटरव्यू में यह दावा कर दिया कि न सिर्फ वह लोकसभा में सभी 14 सीट जीतेंगे बल्कि झारखंड में सरकार भी बनाएंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N