द फॉलोअप डेस्कः
भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बन्ना गुप्ता प्रकरण में अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बन्ना गुप्ता प्रकरण की जांच एसआईटी से कराने की मांग की है। शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचे बाबूलाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मामला मंत्री के साथ एक सीनियर एमएलए से जुड़ा हुआ है। ऐसे में मामले की जांच उच्च पदाधिकारियों के नेतृत्व में एसआईटी से कराना जरूरी है। एसआईटी मामले की जांच करेगी तभी दूध का दूध और पानी का पानी हो पाएगा। तभी स्पष्ट होगा कि इस पूरे प्रकरण के पीछे कौन लोग हैं।

सभी जांच के लिए तैयार हैं बन्ना गुप्ता
बता दें कि बीते रविवार को सुबह के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का कथित तौर पर एक महिला के साथ अश्लील चैट करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले पर लगातार मुखर होकर निर्दलीय विधायक सरयू राय अपनी बात रख रहे हैं। भाजपा लगातार बन्ना गुप्ता और कांग्रेस पर हमलावर हैं। भाजपा नेता उनसे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हालांकि बन्ना गुप्ता ने वीडियो वायरल होने के बाद एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा था कि उनकी छवि धूमिल करने और राजनीतिक विद्वेष के कारण यह वीडियो एडिट कर बनाया गया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भी पूरे मामले से खुद को अलग बताया और कहा कि वह इस साजिश के भुक्तभोगी हो गए हैं। किसी ने साजिश के तहत ऐसा कुकृत्य किया है। बन्ना गुप्ता ने यह साफ कर दिया है कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार है। वह गलत नहीं है। इसलिए किसी से डरने वाले भी नहीं है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT