logo

बाबूलाल ने JMM कार्यकर्ताओं पर BJP के 2 लोगों को अगवा करने का लगाया आरोप, गरमाई सियासत

arhar.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज बीजेपी कार्यालय रांची में प्रेस कॉनफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने झामुमो कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव प्रचार से आ रहा हूं। पिछले एक सप्ताह से डुमरी में था। वहां सरकारी प्रखंड में मैं गया और जाने से ये कह सकता हूं कि लोगों में परिवर्तन की चाहता वहां दिखती है। आम लोग भी वहां बोलने लगे हैं। लगभग चार साल से जेएमएम की सरकार चल रही है। इस सरकार से लोग ऊब चुके हैं। कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। भ्रष्टाचार चरम पर है। आम जनता परेशान है। अब लोगों की विश्वास बनी है कि इस सरकार में अपराध रुकेगा नहीं। जमशेदपुर की घटना आप सब जानते हैं। कोर्ट ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर पहले भी टिप्पणी किया है। यह वास्तव में लगता है कि पुलिस अपना काम छोड़ कर बाकि सारे गड़बड़ काम में लगी हुई है। इससे आम जनता वाकिफ हो चुकी है। भ्रष्टाचारियों को सरकार बचा रही है। हेमंत सोरेन भ्रष्ट अफसरों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से महंगे वकील को ला रही है। लूट पूरे राज्य में मची है। इन सारे लूट में संरक्षण सरकार दे रही है। पुलिस टूल की तरह काम कर रही है। इन सारे चीजों को देखते हुए मैं कह सकता हूं कि डुमरी में नया सवेरा होगा। यशोदा देवी चुनाव जीत रही है। यह देखकर सरकार में बौखलाहट है। मुझे खबर मिली कि गिरिडीह जिला के डुमरी थाना अंतर्गत जरीडीह में दो जेएमएम के वर्कर भोला सिंह और तपेश्वर सिन्हा ने हमारे दो कार्यकर्ता एक मथुरा सोरेन और दूसरा जयप्रकाश मंडल को किडनैप किया है। पता नहीं अभी भी छोड़ा गया है नहीं। हमने डीजी से बात की है। अब लगता है हेमंत सोरेन जी झारखंड को बंगाल बनाना चाहते हैं। ये उनकी हताशा का एक परिचय है। इन दोनों की जो किडनैपिंग हुई है, उनको अभी तक छोड़ा नहीं गया है। मैं प्रशासन से आग्रह करता हूं कि जल्द से जल्द इस ओर कार्रवाई करे।  


हमारे लोग भी कमजोर नहीं है
आगे उन्होंने कहा कि नावाडीह में हमारे वर्कर निर्मल महतो का एक विद्यालय चलता है। उसमें कुछ लड़के रह रहे थे। रात में पुलिस ने छापा मारा। हम छापेमारी का विरोध नहीं करते क्योंकि वह पुलिस का काम है। लेकिन रात में बार-बार जेएमएम के गुंडों ने रात भर उनको सोने नहीं दिया, परेशान किया। ये जो हरकत जेएमएम के लोग कर रहे हैं उससे स्पष्ट है कि उनको पता चल गया है जनता ने उनको नकार दिया है। इसलिए ये आतंक का माहौल पैदा कर रहे हैं। अगर चुनाव में कोई धांधली होगी तो हमारी पार्टी के लोग भी कमजोर नहीं है। फिर कोई अप्रिय घटना घटेगी तो उसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। इसलिए मैंने सोचा कि जिस तरह से वहां उत्पात मचाया जा रहा है उसे आप सबको रुबरू कर दूं। परसो मैं एक गांव गया था, सरायटांड, वहां महिलाओं ने संथाली भाषा में आकर बताया कि जेएमएम के नेताओं ने धमकी दी है कि अगर केला छाप में वोट दिया तो आपका राशन बंद कर देंगे। इसलिए मैं आग्रह करता हूं प्रशासन से कि चुनाव में कोई धांधली नहीं हो और ये एलेक्शन शांतिपूर्ण माहौल में हो।  

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N