द फॉलोअप डेस्क
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज डुमरी उपचुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत खरको मोड़ पर स्थापित शहीद सिदो कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की। इस दौरान वे मांदर की थाप पर थिरके भी। इससे कलाकारों को मनोबल ऊंचा हुआ। उन्होंने डुमरी उपचुनाव में एनडीए गठबंधन प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में जनसंपर्क किया और चुनावी सभा को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा सरकार की उपलब्धियों और हेमंत सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी को विधानसभा में जरूरी है। कहा कि झारखंड राज्य भाजपा और एनडीए की देन है। अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में भगवान बिरसा की जयंती पर राज्य की स्थापना हुई। भाजपा की सरकारें जब जब बनी राज्य के विकास को गति दी। बुनियादी सुविधाएं विकसित हुई।
भाजपा की उपलब्धियां गिनायीं
उन्होंने कहा कि अटल जी की सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव-गांव को विकास से जोड़ा। उनकी सरकार ने ग्राम सेतु योजना चलाकर नदी नालों पर पुल पुलियों का जाल बिछाया। रघुवर सरकार ने गांव गांव तक बिजली पहुंचाई। डाकिया योजना से पहाड़ों तक अनाज भेजने की व्यवस्था की। महिलाओं केलिए एक रुपए में रजिस्ट्री योजना बनायी, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की योजना चलायी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N