logo

गोड्डा के कालीपीठ मंदिर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, आश्रम के बच्चों को खूब दुलारा

गोड्डा के कालीपीठ मंदिर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, आश्रम के बच्चों को खूब दुलारा

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) गोड्डा (Godda) के प्रसिद्ध कालीपीठ मंदिर (Godda Kalipith Temple)  पहुंचे, जहां उन्होंने मां काली के दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर स्थित आश्रम में रह रहे बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ कुछ समय बिताया। इस दौरान बच्चों ने बाबूलाल मरांडी से उनकी शिक्षा, राजनीतिक सफर और जीवन के अनुभवों से जुड़े कई सवाल पूछे। बाबूलाल मरांडी ने बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए शिक्षा को जीवन में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने बच्चों से मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की बात कही और सफलता के लिए लगातार प्रयास करते रहने को प्रेरित किया।

सबसे छोटी बच्ची को गोद में लेकर दुलारा

बाबूलाल मरांडी ने आश्रम में रह रही सबसे छोटी बच्ची से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्ची को अपनी गोद में लेकर दुलार किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने आश्रम के कार्यों की भी सराहना की। आश्रम का संचालन वर्ष 2005 से वंदना दुबे द्वारा किया जा रहा है। बाबूलाल मरांडी ने आश्रम में बच्चों को दी जा रही देखभाल और शिक्षा से जुड़े प्रयासों की जानकारी ली तथा बच्चों के साथ आत्मीयता से बातचीत की।


 

Tags - Babulal Marandi Godda Kalipith Temple Jharkhand Leader of Opposition Ashram Children Education Motivation