logo

लुटेरों के संरक्षक हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, डुमरी की जनता क्यों दे झामुमो को वोट: बाबूलाल मरांडी

वगवह.jpg

द फॉलोअप डेस्क:


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने डुमरी उपचुनाव में आज ससारखो मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने फिर फिर एकबार हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आखिर जनता झामुमो को वोट क्यों दे? इस ठगबंधन की सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में झारखंड की जनता के लिए क्या किया है। राज्य में केवल लूट मची है। मुख्यमंत्री लुटेरों के संरक्षक बन बैठे हैं। इस राज्य को हेमंत सरकार में दलाल, बिचौलिए चला रहे। उन्होंने कहा कि खान, खनिज, लोहा, कोयला,बालू ,पत्थर के साथ गरीबों, आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही। और हेमंत सोरेन इन लुटेरों को पकड़ कर जेल नहीं भेज रहे बल्कि उनके लिए महंगे वकील रख कर बचाने के लिए हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर रहे। और जो जेल चले गए उन्हें भी बाहर निकालने के लिए पैरवी कर रहे। इससे साबित हो चुका है कि मुख्यमंत्री लूट में शामिल हैं और लुटेरों के संरक्षक हैं। उन्होंने कहा यह इन सब की पुरानी आदत है। अलग राज्य आंदोलन को भी नरसिम्हा राव की गोद में  बैठकर पैसे लेकर बेच दिया। ये पैसे लेने के कारण  तिहाड़ जेल भी गए। 

बहु बेटियां नहीं है सुरक्षित

उन्होंने कहा कि भाजपा और एन डी ए की सरकार बनती है तो विकास होता है। जबकि कांग्रेस झामुमो राजद की सरकार बनती है तो भ्रष्टाचार और लूट मचती है। आज राज्य की कानून व्यवस्था चौपट है। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं। उन्हें पेट्रोल से जलाया जा रहा, टुकड़ों में काट दिया जा रहा,पेड़ से लटका दिया जा रहा। और आज तक एक भी अपराधी को सजा नहीं हुई। पुलिस वसूली में लगी रहती है। हेमंत है तो अपराधियों लुटेरों को हिम्मत है।
कहा कि अटल बिहारी बाजपेई की सरकार ने अलग राज्य बनाया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों में सड़कें पहुंचाई। आदिवासी मंत्रालय बनाए, संथाली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किया। और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव, गरीब किसान, मजदूर ,महिला सभी के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई। जनधन खाता, किसान सम्मान निधि, उज्जवला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, नल जल योजना , प्रति माह 5 किलो मुफ्त अनाज , आयुष्मान योजना से इलाज जैसे अनेक कल्याणकारी कार्य को धरातल पर उतारा। 
आदिवासियों को सम्मान मोदी सरकार ने दिया। पहली बार आजाद भारत में 8 आदिवासी मंत्री बने। बिरसा मुंडा की जयंती जनजाति गौरव दिवस घोषित हुआ। और आदिवासी महिला,संथाल समाज की बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाया।

मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई 

पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार ने राज्य में 5 मेडिकल कॉलेज दिए, देवघर में एम्स अस्पताल और हवाई अड्डा बना , कोरोना में टीका का दो मुफ्त डोज ,बूस्टर डोज दिया। जनधन खाता में गरीबों को पैसे दिए, और कोई भूखा नहीं सोए इसलिए प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त अनाज की व्यवस्था की। आज गैस सिलेंडर के दामों में  200 रूपए की कमी करके मोदी सरकार ने देश की बहनों को रक्षा बंधन का बड़ा उपहार दिया है। दूसरी ओर   हेमंत सरकार ने गरीबों के अनाज भी लूटवा दिए। प्रति वर्ष 5लाख युवाओं की नौकरी नहीं तो बेरोजगारी भत्ता सब झूठा साबित हुआ। प्रदेश की जनता झामुमो कांग्रेस और राजद के इस ठगबंधन को समझ चुकी है। इसलिए यह ठगबंधन अब बौखलाहट में उत्पात मचा रहा।झामुमो छोड़कर एन डी ए गठबंधन में शामिल हो रहे। इसलिए बौखलाहट में डुमरी के मत दाताओं को डराया धमकाया जा रहा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का काम है शांतिपूर्ण मतदान कराना। और पदाधिकारी पक्षपात करते पाए जाएंगे उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। जनता उपस्थिति बता रही कि जनता ने एन डी ए प्रत्याशी यशोदा देवी को केला छाप पर बटन दबाकर आगामी 5 सितंबर को वोट देकर अपार मतों से जिताने का मन बना लिया है। उन्होंने गिरिडीह जिला की जनता से आह्वान किया कि डुमरी से एन डी ए को रिकॉर्ड मतों से जीताकर भ्रष्ट,निकम्मी,विकास विरोधी हेमंत सरकार को सबक सिखाएं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता डुमरी की ओर देख रही है।आज के कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,लक्ष्मण सिंह,जिलाध्यक्ष महादेव दुबे,प्रवक्ता सरोज सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव,पूर्व विधायक नागेंद्र महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवम जनता शामिल हुए।