logo

आंदोलनरत छात्रों की सभी मांगें जायज, हम उनका समर्थन करते हैं; बोले बाबूलाल मरांडी

BJP35.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज पार्टी के कुछ विधायकों के साथ रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम जाकर आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अभ्यर्थी चाहते हैं कि JPSC-JSSC के मातहत पिछले दिनों ली गई परीक्षाओं को रद्द किया जाए और इसकी CBI जांच हो। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छात्रों की मांगें बिलकुल जायज हैं और हमारी पार्टी नौजवानों का समर्थन करती है। बाबूलाल मरांडी ने वादा किया है कि भारतीय जनता पार्टी 6 अगस्त से शुरू होने जा रहे झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में उनका मुद्दा बहुत मजबूती से उठाएगी।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार को छात्रों की शिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर सकारात्मक पहले करते हुए उनसे वार्ता करनी चाहिए।  

Tags - Babulal MarandiHemant SorenJPSC14th JPSC