रांची:
इस वक्त झारखंड की राजनीति में जो उथल-पुथल मची हुई है वह इस बात को लेकर है कि आखिर जो सीलबंद लिफाफा राज्यपाल को मिला है उसके अंदर क्या फैसला है। इसपर सबसे ज्यादा किसी ने पैनी नजर है तो वह है भाजपा। भाजपा लगातार सभी राजनीतिक गतिविधियों पर नजर बना कर रखी हुई है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि हर गतिविधि जो इस वक्त राज्य में हो हो रही है उस पर हमारी नजर बनी हुई है। राज्यपाल को मिले सील बंद लिफाफे से जो भी निकल कर बाहर आएगा उस पर हम अपने स्तर से विचार करेंगे।

आम जनता की सम्मान को ठेस
जब उनसे निशिकांत दुबे के छत्तीसगढ़ वाले क्विट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब यह निशिकांत दूबे कह रहे हैं तो जरूर उनको कहीं से इस बात की जानकारी मिली होगी। आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए खनन पट्टा लेना बिल्कुल गलत है। हम लोगों ने राज्यपाल से मांग किया कि उनकी सदस्यता ख़त्म होनी चाहिए क्योंकि मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए जिस तरह से हेमंत सोरेन ने भ्रष्टाचार किया है। इससे पद की गरिमा ही नहीं बल्कि आम जनता के सम्मान को भी ठेस पहुंचता है।
