logo

बोकारो : हेमंत सोरेन को बर्खास्त करने की मांग राष्ट्रपति और राज्यपाल से करूंगाः बाबूलाल मारंडी 

babulal_marandi1.jpg

बोकारो:
झारखंड (Jharkhand) की सियासत इन दिनों काफी गर्म है। इसी बीच भाजपा नेता बाबूलाल मारंडी (Babulal)  के एक बयान ने सियासी गलियारों का तापमान और बढ़ा दिया है। बाबूलाल मारंडी ने कहा है कि वे सीएम हेमंत सोरेन की सरकार को राज्य से बर्खास्त करने के लिए देश के राष्ट्रपति और राज्यपाल से गुहार लगाएंगे। बाबूलाल मरांडी ने रविवार को बोकारो में मीडिया से बात करते हुए यह बात कहीं। 

राज्य में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ
दरअसल वो बोकारो के सेक्टर चार में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा के कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। उन्होंने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि ढ़ाई साल हो गए सीएम हेमंत सोरोन की सरकार बने लेकिन राज्य की हालत नहीं सुधरी है। ना सड़क बने और ना ही बिजली, पानी की स्थिति में सुधार है। राज्य में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है। बल्कि राज्य में कानून व्यवस्था निचले स्तर पर जा पहुंची है। राज्य में चोरी डकैती अपहरण हत्या के मामलों में बढ़ोतरी हो ही रही है, कोई सुरक्षित नहीं है।

हेमंत सोरेन कमाने में लग गए
बाबूलाल ने कहा कि जनता ने हेमंत सोरेन को काम करने के लिए चुना था, लेकिन वे कमाने में लग गए। लोहा चोरी करवा रहे हैं, कोयला चोरी करवा रहे हैं और पत्थर व बालू चोरी करवा रहे हैं। यह बस इसी में लगे हुए हैं और हालात यह हो गई कि ईडी ने एक सचिव के दफ्तर में उनके ठिकाने पर छापा मारा तो करोड़ों रुपए मिल गए। 

हेमंत सोरेन को त्यागपत्र दे देना चाहिए
उन्होंने आगे कहा कि हेमंत सोरेन उसके बाद तिलमिला गए तो क्या-क्या बोला। राज्य में लूट चल रही है आज भी हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार से ईडी की पूछताछ चल रही है। उनके विधायक प्रतिनिधि  जेल में बंद है और वो चुप हैं। जो सरकार इतने करप्शन में डूबी हुई हो काम नहीं करे तो उनको तो त्यागपत्र दे देना चाहिए और अगर त्यागपत्र नहीं देंगे तो हम राष्ट्रपति से कहेंगे कि इनको बर्खास्त करें।