द फॉलोअप डेस्क
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए एक्स पर पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि संताल परगना के 6 जिलों के DC ने हाईकोर्ट को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासियों की आबादी घट रही है, जो एक चिंताजनक विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेंमंत सोरेन सरकार आदिवासियों की आबादी घटाने के लिए बांग्लादेश मुसलमानों के घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। बाबूलाल मरांडी ने कहा की, हेमंत सोरेन आदिवासियों को अंधेरे में रखना चाहती है। क्या वे आदिवासियों को मि़टा देना चाहते हैं?
झारखंड में आदिवासियों की घटती आबादी एक कड़वी सच्चाई है।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 27, 2024
हालिया कुछ सालों के दौरान बांग्लादेशी मुसलमानों के अप्रत्याशित घुसपैठ के कारण आदिवासी समाज की आबादी में निरंतर गिरावट आई है, जिस पर चिंता व्यक्त करते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने संथाल परगना के उपायुक्तों से जवाब मांगा था।… pic.twitter.com/xpTwf2hHIV
बता दें की हाईकोर्ट ने संताल परगना के उपायुक्तों से आदिवासियों की आबादी घटने के कारणों के बारे में जवाब मांगा था। जिसपर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन के इशारे पर संताल परगना के 6 जिलों के DC ने आदिवासियों की घटती आबादी की हकीकत को छुपाकर हाईकोर्ट को गुमराह करने का काम किया है।