logo

दुमका : आदिवासी लड़की के यौन शोषण और हत्या मामले में बाबूलाल ने मृतका के परिजनों से की मुलाकात, कहा- NIA से हो जांच

dumka_babulal.jpg

दुमका:
दुमका में एक आदिवासी लड़की के साथ अरमान नामक युवक के द्वारा यौन शोषण और उसकी हत्या (tribal girl murder) के मामले में परिजनों से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़िता के परिजनों से बातचीत की और सारी घटना की जानकारी ली। बाद में उन्होंने कहा कि लगातार दुमका में एक के बाद इस तरह की घटना हो रही है और पुलिस (Jharkhand Police) का रवैया संतोषजनक नहीं है। इसलिए मामले की जांच NIA से करानी चाहिए। बाबूलाल मरांडी के साथ दुमका सांसद सुनील सोरेन (Sunil Soren), पूर्व मंत्री लुईस मरांडी (Louise Marandi) समेत कई नेता और काफी संख्या में कार्यकर्ता पीड़िता के गांव पहुंचे।

ख़ामोश चेहरे को देख कर सबकुछ समझा जा सकता था
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने ट्वीट कर लिखा कि दुमका में अरमान अंसारी ने जिस नाबालिग संताल-आदिवासी बच्ची को बलात्कार के बाद हत्या कर पेड़ पर लटका दिया था, उसके घर पंहुचा हूँ।परिवार वालों के दर्द भरे ख़ामोश चेहरे को देख कर सबकुछ समझा जा सकता है। अपने संतान को ऐसे राक्षसों के हाथ खोने का दर्द क्या होता है, यह मुझे भी पता है। 

काश भ्रष्ट-निकम्मी झारखंड की सरकार समझ पाती पीड़ा
उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि अपने संतान की अर्थी का भार मैं आज भी अपने कंधे पर महसूस करता हूँ।भगवान न करे किसी दुश्मन को भी ये दिन देखना पड़े। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद मन विचलित है। काश् ये पीड़ा झारखंड की भ्रष्ट-निकम्मी, आदिवासी समाज का दुश्मन बनी सरकार के मुखिया हेमंत और उनका सोरेन परिवार यह समझ पाता।


आरोपी राजमिस्त्री गिरफ्तार
बता दें कि दुमका रानीश्वर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया था, लेकिन पुलिस ने जब उसका पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि उसकी हत्या की गई है। यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि वह गर्भवती थी। जानकारी के मुताबिक लड़की मजदूरी का काम करती थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजमिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।