logo

मिशन 2024 : चाईबासा में गरजे बाबूलाल, बोले- अमित शाह जी हमें इस लुटेरी सरकार से निजात दिलाइए

CHAIBABU.jpg

चाईबासाः 
आज चाईबासा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में तमाम भाजपा नेता ऊर्जावान दिखे। मौके पर भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चाईबासा का आयरन देश ही नहीं विदेशों में भी जाता है। लेकिन बेहद दुर्भाग्य है कि चाईबासा के लोग आज भी लाल पानी पीने को मजबूर हैं। पूर्व की रघुवर दास सरकार ने इस ओर काम करना शुरू किया था लेकिन वर्तमान की हेमंत सरकार ने बंद कर दिया। इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज भी बनना शुरू हुआ वह भी लटका हुआ है। फंड के पैसे का भी लूट हो रहा है। पैसों का बंदरबांट कर दिया गया है। विकास यहां से कोसों दूर है। वर्तमान सरकार जनता की चिंता नहीं करती है, वह अपने परिवार की चिंता करती है। आदिवासियों के नाम से वोट लेकर अपनी सरकार बना ली लेकिन आज सरकार कौन चला रहा है यह आप भी जानते हैं। लुटेरा, दलाल औऱ बिचौलिया के हाथों यह सरकार चल रही है। हमें हेमंत सरकार को पहचानने की जरूरत है।  नदी का बालू भी लोगों ने नहीं छोड़ा है। गांन घरों में बालू तक नहीं मिल रहा है घर बनाने के लिए। कानून की हालत बत से बत्तर हो गई है। मुख्यमंत्री पुलिस को कहते हैं गौ तस्करों को पकड़ धकड़ नहीं करना है। लुटेरों का अड्डा बन गया है। आपसे अनुरोध करता हूं कि जिस तरह आपने नॉर्थ इस्ट की सभी सम्सयाओं से आपने और मोदी जी ने निजात दिलाया है उसी तरह इसी लुटेरी सरकार से हमें निजात दिलाए। इस सरकार को उखाड़ फेकिए। मां बहनें यहां सुरक्षित नहीं है। चारों ओर गौ तस्करी हो रही है। ये लोग खनिज संपदा को लूट रहे हैं। चारों ओर लूट खसोट मचा है।