द फॉलोअप डेस्कः
इस साल के अंत तक कुछ राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी मिशन मोड पर काम कर रही है। इस कारण कुछ राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी बदले गए। जिसमें झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बने हैं। वैसे तो पहले भी बाबूलाल मरांडी ट्विटर पर लगातार एक्टिव रहते थे। वह ट्विटर के जरिए हर वक्त कभी हेमंत सरकार तो कभी कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। लेकिन जब से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं तब से उनके तेवर कुछ बदले-बदले नजर आ रहे हैं। वह और खुलकर सोशल मीडिया पर अपनी बात रख रहे हैं। इसी बीच उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी राजनीति छोड़ दे
शनिवार को उन्होंने ट्वीट करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी राजनीति छोड़ देंगे तो कांग्रेस का उद्धार हो जाता आगे उन्होंने कहा "राहुल गांधी जी की ऊलजलूल बातें, अपरिपक्व व्यवहार और उनकी बुद्धिमत्ता पर कांग्रेसी भी अंदरखाने खूब चर्चा करते हैं। ध्यान आता है कि जब वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो कांग्रेस समाप्ति की ओर बढ़ने लगी। कांग्रेस का अवसान होने लगा। कांग्रेसियों ने दबाव बनाया तो उन्होंने लोक लाज में पद छोड़ दिया। अध्यक्ष पद छोड़ते ही कांग्रेस सांस लेने लगी। सोचिए, अगर राहुल बाबा राजनीति ही छोड़ दें तो कांग्रेस का कितना उद्धार हो जाता? लेकिन सवाल है कि बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधेगा?"

राजेश ठाकुर का पटलवार
बाबूलाल मरांडी के ट्वीट के थोड़ी ही देर के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी एक्टिव हो गये। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि बाबूलाल जी जब से प्रदेश अध्यक्ष बने हैं तब से बौरा गये हैं। उन्होंने याद कराते हुए कहा है कि "याद है कि भूल गए अपने टिकट के लिए आदरणीय @RahulGandhi जी के पास भीख माँगने गए थे और भीख मिली भी! अपने ट्विटर हैंडलर को बदलिए वरना आपकी लुटिया डूबनीं तय है। याद है ना भाजपा में जाने से अच्छा क़ुतुबमीनार से कूदने वाली बात"
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N