द फॉलोअप डेस्कः
राज्य की बढ़ती हुई अपराधिक घटना को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। इस एक सप्ताह के अंदर ही राजधानी की सड़कों में दो लोगों को सरेआम गोली मारी गई है। जिसमें एक की मौत हो गई और एक अस्पताल में इलाजरत है। इसे लेकर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपराध कंट्रोल में सरकार को पूरी तरह फेल बताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि "राजधानी रांची शहर में अपराधी बेखौफ होकर गोली चला रहे हैं। कारोबारियों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। उधर राज्य के व्यवसायी संगठनों ने सरकार को चेताया है कि अगर उन्हें सुरक्षा नहीं मिली, माफियाओं पर लगाम नहीं लगाई गई तो वे अपना कारोबार समेटकर चले जाएंगे।

पुलिस खानापूर्ति करती है
पिछली घटनाओं को लेकर उन्होंने याद दिलाते हुए कहा है कि "दो माह पूर्व ही खनन अधिकारी शरद कुमार की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस घटना के बाद जांच के नाम पर खानापूर्ति करती रहती है तब तक एक और घटना घट जाती है। कानून व्यवस्था तो धराशायी हो गई है। "सत्ताधारी, अधिकारी और अपराधी" इनका नेक्सेस जब तक टूटेगा नहीं, अपराध रुकेगा नहीं।" गौरतलब है कि शुक्रवार को अरगोड़ा थाना के पुंदाग रोड में कोयला कारोबारी की गोली मारकर घायल कर दिया। उससे पहले दिवंगत जमीन कारोबारी कमल भूषण के कर्मचारी की सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गैलेक्सिया मॉल के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके साथ ही हर दिन पूरे राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है इस कारण विपक्ष ने सरकार को अपराध को लेकर घेरा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N