रांचीः
सीनियर आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के 25 ठिकानों पर ED की छापेमारी दो दिन से जारी है। शुक्रवार की सुबह 5:00 बजे ED ने एक साथ 25 ठिकानों पर धावा बोला उसके बाद ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। इस बारे में जब मीडिया वालों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की और उनसे सवाल किया तो मुख्यमंत्री ने कहा यह छापेमारी केवल गीदड़ भभकी है इससे हम डरने वाले नहीं है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पता नहीं हेमंत सोरेन जी को सद्बुद्धि कब आएगी इतना खुलासा हो जाने के बाद भी वह इसे केवल गीदड़ भभकी ही बता रहे हैं।

क्या कहा पोस्ट में बाबूलाल ने
बाबूलाल ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है,- "झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को चर्चित एवं भ्रष्टाचार के लिए शुरू से बदनाम आईएएस पूजा सिंघल के यहां प्रवर्तन निदेशालय का देशव्यापी छापा उनके लोगों के यहां करीब 20 करोड़ कैश मिलना, अरबों की संपत्ति का खुलासा गीदड़ भभकी दिखता है। पता नहीं हेमंत जी को सद्बुद्धि कब आएगी।" मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कहना है कि भाजपा जब राजनीतिक पटल पर हमसे जीत नहीं पाई तब वह एजेंसियों का सहारा लेकर इस तरह की हरकतें कर रही है
