द फॉलोअप डेस्कः
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज बोकारो की संकल्प सभा में हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध , भ्रष्टाचार का बोलबाला है। विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। राज्य में प्रतिदिन चोरी ,डकैती,अपहरण, फिरौती की घटनाएं हो रही। प्रतिदिन 5 हत्या और बलात्कार का रिकॉर्ड हेमंत सरकार के नाम दर्ज है। बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं। बलात्कार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। बहन बेटियों को टुकड़ों में काटकर अपराधी फेंक दे रहे। घर में भी बेटियों को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया जा रहा। 6 महीनों में 23व्यवसाई की हत्या हुई है जिसमें 9 लोगों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार थी। कहा कि झारखंड में अपराधी मस्त है और जनता भयभीत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व्यवसाई की हत्या के जिम्मेवार पुलिस पदाधिकारियों पर एसआईटी गठित कर जांच करें या सीबीआई जांच की अनुशंसा करें। हेमंत सरकार ऐसा नहीं करती तो 2024 में भाजपा सरकार जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाएगी। पुलिस का काम है अपराधियों को पकड़ना, जेल में डालना लेकिन आज पुलिस नदी किनारे बालू के ट्रैक्टर को पकड़कर वसूली में लगी है। राज्य में ब्लॉक ,थाना ,जिला प्रशासन में भ्रष्टाचार व्याप्त है। राशनकार्ड,आवासीय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र केलिए पैसे लिए जा रहे। पदाधिकारी बोलते हैं देकर आए हैं तो लेंगे ही। राज्य में गरीबों की भूख से मौत हो रही और हेमंत सोरेन गरीबों का अनाज लूटकर अपनी तिजोरी भरने में लगे हैं।

महाजन बन हेमंत सोरेन
उन्होंने कहा कि बालू, पत्थर, कोयला, लोहा सभी की लूट मची है। मुख्यमंत्री और उनका परिवार गरीबों और आदिवासियों की जमीन लूट रहे। हेमंत सोरेन ने किसी और की जमीन नही लूटी बल्कि हो,उरांव, मुंडा ,संथाल सभी आदिवासियों की ही जमीन लूटी। महाजनों का विरोध करते करते शिबू सोरेन परिवार राज्य का सबसे बड़ा महाजन बन बैठा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के चार वर्ष पूरे होने वाले हैं लेकिन अभी तक नियुक्ति वर्ष नही आया। विधानसभा में भी हेमंत सोरेन ने झूठ बोला। आज विद्यालय में शिक्षक नहीं, अस्पताल में डॉक्टर्स नही नर्स नही,दवाई नही।राज्य में हजारों पद खाली हैं लेकिन हेमंत सरकार युवाओं को रोजगार के नाम पर बरगला रही। हेमंत सोरेन को राज्य के विकास की चिंता नहीं। ये परिवार और पैसे की राजनीति करते हैं। इन्हे गरीबों को भूख से बचाने की चिंता नहीं है। इन्हे दलालों , बिचौलियों को बचाने की चिंता है।करोड़ों रुपए खर्च कर हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट दौड़ लगा रहे। ईडी पूछताछ नही करे इसकी पैरवी कर रहे। कहते थे शिबू सोरेन का बेटा हूं डरता नहीं ,फिर क्यों ईडी से भाग रहे। कोई गलती नही की तो पूछताछ से क्यों भाग रहे। अलग झारखंड राज्य भाजपा नीत सरकार की देन है। अटल बिहारी बाजपेई ने अलग राज्य दिया और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव गरीब, किसान मजदूर महिला युवा सभी वर्गों की चिंता कर रहे। मोदी सरकार ने गरीबों को जनधन खाता में बैंकों से जोड़ा ,शौचालय दिए,प्रधानमंत्री आवास दिए,उज्जवला गैस सिलेंडर दिए,गैस चूल्हा दिया,आयुष्मान कार्ड बनवाए, वन नेशन वन राशन कार्ड से देश के किसी भी हिस्से में राशन पहुंचाने की व्यवस्था की। किसान सम्मान निधि से किसानों के खाते में 6हजार रूपए प्रतिवर्ष भेज रहे। कोरोना काल से ही प्रति माह प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त अनाज गरीबों को दिया।

हेमंत सरकार के खिलाफ एकजुट होना होगा
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य कर रही। रक्षाबंधन पर गैस में 200रूपए की सब्सिडी बहनों को दिया। कहा कि अब तो लोकसभा विधानसभा चुनावों में 33%सीट महिलाओं केलिए आरक्षित कर दिया। उन्होंने पी एम विश्वकर्मा योजना से गांवों के परंपरागत रोजगार को बढ़ावा देने की योजना का स्वागत कियाकहा इससे गांव के हुनरमंद केलिए मोदी सरकार 13हजार करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। जिसमे तीन लाख तक के ऋण की व्यवस्था है। भाजपा सरकार में विकास ही विकास है जबकि कांग्रेस झामुमो राजद की सरकारों में केवल लूट, भ्रष्टाचार, अपराध है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जैसे जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कारवाई तेज हो रही वैसे वैसे परिवारवादी और भ्रष्टाचारी मोदी जी के खिलाफ एकजुट हो रहे। देश और राज्य के लिए जनता को एक जुट होना होगा। आगामी 2024में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री और राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। आज की संकल्प सभा में सांसद पी एन सिंह, विधायक बिरंची नारायण, भारत यादव, गणेश मिश्र, रोहित लाल सिंह, कुमार अमित सिंह आदि उपस्थित थे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N