logo

आज देवघर में सभा करेंगे बाबूलाल, संकल्प रैली के जरिए भरेंगे हुंकार 

वोवहतोत.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी इन दिनों संकल्प यात्रा पर हैं। वो राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। बाबूलाल मरांडी आज देवघर में सभा करेंगे। बाबूलाल आज देवघर के मधुपुर और सारठ में सभा करेंगे। वो संकल्प रैली के जरिए हुंकार भरेंगे। 24 अगस्त को वह जसीडीह हाई स्कूल मैदान आरोग्य भवन रोड में सभा करेंगे। उनकी जनसभा को लेकर पूरे शहर में बीजेपी का झंडा एवं बैनर लगाया जा रहा है। बाबूलाल मरांडी के स्वागत के लिए देवघर में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विशेष तैयारी है। स्वागत समारोह के बाद वह देवघर परिसदन के लिए निकल जाएंगे। बाबूलाल मरांडी इस सभा के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे। इस संकल्प यात्रा के दौरान वो संगठन मजबूत कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को राज्य सरकार की नाकामियों की जानकारी भी दे रहे हैं। हर मौके पर हेमंत सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

दो दिन का होगा दौरा

बाबूलाल मरांडी बुधवार को दो दिनी देवघर दौरे पर आएंगे। संकल्प यात्रा के तहत यहां के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम करेंगे। इसको लेकर मंगलवार को जसीडीह हाई स्कूल के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने भाजपा अध्यक्ष आगमन की तैयारी की चर्चा की। मौके पर भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा कि देवघर में बाबूलाल मरांडी के आगमन को लेकर सभी तैयारी अंतिम दौर में है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जुटे हैं।  23 की शाम प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल परांडी का स्वागत किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष देवघर परिसदन में रात्रि विश्राम करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के सफल कार्यक्रम के लिए अपने सुझाव दिए। प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं में जनसभा के माध्यम से जोश भरने का काम करेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N