द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र को लेकर सभी दल सक्रिय हो गये हैं। सत्र शुक्रवार से आरंभ होगा। जो 21 दिसंबर तक चलेगा। सत्र को लेकर रणनीति तय करने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक गुरुवार शाम सात बजे से आयोजित की गई है। प्रदेश कार्यालय में शाम सात बजे से आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी करेंगे।

सरकार घेरने पर होगी चर्चा
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, सचेतक जेपी पटेल सहित पार्टी के सभी विधायक शामिल होंगे। बैठक में हेमंत सरकार की नाकामियों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा होगी।

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से आरंभ होगा। सत्र 21 दिसंबर तक चलेगा। संभावना जताई जा रही है कि सरकार सत्र के दौरान स्थानीयता के निर्धारण के लिए 1932 के खतियान की बाध्यता संबंधी संशोधित विधेयक पेश कर सकती है।