logo

मंत्री बनने के बाद बेबी देवी एक्शन मोड में, श्रावणी मेले में शराब की बिक्री पर लगाई रोक

WhatsApp_Image_2023-07-04_at_6_35_02_PM.jpeg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड की नवनियुक्त उत्पाद एवं मध् निषेध विभाग की मंत्री बेबी देवी एक्शन मोड में नजर आ रही है। बेबी देवी ने अपने कार्य के पहले दिन आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि विश्वस्तरीय श्रावणी मेले में तथा वैद्यनाथ मंदिर तक के कांवरिया पथ पर  किसी भी प्रकार के मदिरा - शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि मेरा प्रथम कार्य दिवस। देवघर के विश्वस्तरीय श्रावणी मेले में तथा वैद्यनाथ मंदिर तक के कांवरिया पथ पर , किसी भी प्रकार के मदिरा - शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।शराब की दुकानें बंद रहेंगी। श्रद्धालुओं को ,विशेषकर मेरी बहन - बेटियों को ध्यान में रखते हुए मैंने यह निर्णय लिया है।


हेमंत कैबिनेट की 11 वीं मंत्री बनी
बता दें कि बेबी देवी पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी हैं। राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण ने उन्हें सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। इस दौरान वहां सीएम हेमंत सोरेन मौजूद थे। बता दें कि बेबी देवी हेमंत सोरेन कैबिनेट के 11 वें मंत्री के रूप में आज शपथ ली है। अब वह घर के साथ-साथअपने पति के राजनीतिक विरासत को भी संभालेंगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N