logo

बड़ी खबर : स्व. जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने ली मंत्री पद की शपथ

2023-07-03_at_12_50_37_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान वहां सीएम हेमंत सोरेन मौजूद थे। वहीं मीडियाकर्मियों और मंत्रियों को अंदर जाने से रोका गया। बता दें कि बेबी देवी हेमंत सोरेन कैबिनेट के 11 वें मंत्री के रूप में आज शपथ ली है। अब वह घर के साथ-साथअपने पति के राजनीतिक विरासत को भी संभालेंगी। बता दें कि चेन्नई में इलाज के दौरान शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन छह अप्रैल को हो गया था। जगरनाथ महतो डूमरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उनके निधन के बाद 90 दिनों से डूमरी विधानसभा चुनाव और मंत्री पद के शपथ को लेकर कयास चल रहे थे।

2019 के बाद वो दूसरी शख्स 
बेबी देवी आज राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगी। बता दें कि वह 2019 के बाद वो दूसरी शख्स हैं जिन्हें बिना सदन की सदस्यता के ही मंत्री बनाया जा रहा है। उनसे पहले हफीजुल हसन को मंत्री बनाया गया था। इस कड़ी में बेबी देवी ने रांची आकर जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात भी की थी। शिबू सोरेन ने उन्हें भरोसा भी दिया था। वहीं आज मंत्री पद की शपथ उन्होंने ली। बेबी देवी के आवास पर रविवार को गहमागहमी रही। झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं के आने-जाने का सिलसिला लगा रहा। सभी ने बेबी देवी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कौन है बेबी देवी

बता दें कि बेबी देवी पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी हैं। उनकी पहचान हमेशा एक कुशल ग्रहणी के रूप में ही रही है। पूर्व में कभी कबार वह जगन्नाथ महतो के साथ पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होती थी। मंत्री के निधन के बाद से पिछले ढाई महीने महीने से अपने डुमरी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप भाग ले रही हैं।  बेबी देवी अपने पुत्र अखिलेश महतो के साथ जाती थीं। बेबी देवी की चार पुत्रियां और एक पुत्र है। इनमें सबसे बड़ी पुत्री सुनीता देवी,रानी देवी,पूनम देवी और गीता देवी हैं। सभी की शादी हो चुकी है। अखिलेश महतो सबसे छोटे हैं जिनकी अभी शादी नहीं हुई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT