logo

बड़ी खबर : मीडिया की गैरमौजूदगी में होगा बेबी देवी का शपथग्रहण

baby_devi1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट में थोड़ी देर बाद बेबी देवी शामिल हो जाएंगी। वह अपने पति स्वर्गीय जगरनाथ महतो की जगह लेंगी। राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उन्हें शपथ दिलाएंगे। लेकिन यह सब मीडिया की गैरमौजूदगी में होगा। अनाधिकारिक तौर पर इसके पीछे का कारण राजभवन ने शपथग्रहण समारोह होने वाले जगह को छोटा बताया है। मालूम हो कि बीते 6 अप्रैल को चेन्नई में इलाज के दौरान मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया था। जिसके बाद से लगभग यह तय था कि उनके परिवार से किसी एक को मंत्री बनाया जाएगा। दो दिन पहले यह खबर सामने आई थी कि स्वर्गीय जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी मंत्रिमंडल में शामिल होंगी।

बगैर विधायक बने लेंगी मंत्रिपद की शपथ

बेबी देवी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट में दूसरी होंगी जो बगैर विधायक बने मंत्री बनेंगी। इनके पहले हफीजुल हसन भी बगैर विधायक बने मंत्री बने थे। बाद में मधुपुर उपचुनाव में उन्होंने महागठबंधन के तहत झामुमो उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की थी। होने वाले डुमरी विधानसभा उपचुनाव में बेबी देवी भी झामुमो उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N