logo

मतदान करने जा रहा था शख्स, हाथी ने पटककर मार डाला

पोूपग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड के चार सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इसी बीज जमशेदपुर लोकसभा से एक दुखद घटना सामने आ रही है। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा प्रखंड की मुटूरखाम पंचायत अंतर्गत गोबराबनी गांव के ग्राम प्रधान सुरेंद्रनाथ हांसदा (65) की शनिवार सुबह एक हाथी के हमले में मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, वह सुबह मतदान करने के लिए जंगल के रास्ते धोलाबेड़ा स्थित मतदान केंद्र पर जा रहे थे। इस दौरान एक हाथी ने उनपर हमला कर दिया और पटककर मार डाला।


बता दें कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत झारखंड के 4 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इसमें रांची,जमशेदपुर,गिरिडीह और धनबाद शामिल है। इन चार सीट पर कुल 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदान सुबह सात बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक होगा। वोटर्स अभी से ही कतार में खड़े हो गए हैं। 


मालूम हो कि इस चरण में कुल 82 लाख 16 हजार 506 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 42 लाख 6 हजार 926 है। महिला मतदाताओं की संख्या 40 लाख 9 हजरा 290 है। थर्ड जेंडर मतदाता 290 हैं। आयोग ने मतदान को लेकर विशेष तैयारी की है।

Tags - East Singhbhum News Baharagora News Elephant killed Lok Sabha Election Jharkhand Lok Sabha Election East Singhbhum Baharagora Block