जमशेदपुर
बहरागोड़ा में बीती रात एक अनियंत्रित ट्रेलर ने डिवाइडर को तोड़ते हुए कई लोगों को रौंद दिया, जिससे एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रेलर का चालक समेत 4 लोग घायल है. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शनिवार सुबह नेशनल हाइवे को जाम कर दिया. NH पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. यह घटना बहरागोड़ा के बरसोल थाना क्षेत्र की है.

कोलकाता से जमशेदपुर आ रहा था ट्रेलर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोलकाता की ओर से जमशेदपुर आ रही एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया. डिवाइडर तोड़ते हुए ट्रेलर ने सबसे पहले एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान बाइक को घसीटते हुए ट्रेलर करीब 100 मीटर तक ले गया. वहीं, सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग माटिहाना निवासी 58 वर्षीय साबिर अहमद को भी ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया. जिससे मौके पर ही बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई. इस दौरान ट्रेलर करीब 150 मीटर तक कई वाहनों को रौंदता हुआ आगे बढ़ता रहा. उसने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना में ट्रेलर का किताबुद्दीन अंसारी और स्थानीय निवासी सुदर्शन महतो को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर किया गया. वहीं दो अन्य घायलों को हल्की चोटें आने के कारण इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है.
.jpeg)