logo

बंधु तिर्की ने गोवा में किया झारखंड के संपूर्ण विकास पर विशेषज्ञों के साथ मंथन

बंधु तिर्की ने गोवा में किया झारखंड के संपूर्ण विकास पर विशेषज्ञों के साथ मंथन

द फॉलोअप डेस्क, रांची
झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने राज्य के संपूर्ण विकास को लेकर गोवा में मंथन किया। इस मंथन में टेक्निकल, लीगल एवं मैनेजमेंट क्षेत्र के विशेषज्ञ और जानकार शामिल हुए। उच्च स्तरीय बैठक में ये भी तय किया गया की सारे प्रदेश में जनवरी के महीने से कॉनक्लेव शुरू होगा, जिसमें विश्व भर के टेक्नोक्रेट, ऑफिसर, मैनेजमेंट गुरु शामिल होंगे। जनता के सामने और भी तर्क और तथ्य के साथ बातें रखी जाएगी। जानता से उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी। उसे हल करने का हर संभव प्रयत्न किया जाएगा। तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।


 

इन मुद्दों पर हुआ मंथन
जल, जंगल और जमीन की रक्षा, जाति, धर्म, लिंग के अधिकार की समानता में विश्वास रखना,हर व्यस्क नागरिक के वोटर लिस्ट में होने की प्रतिबद्धता,शिक्षा के क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल से उच्चतम स्तर तक उच्च कोटि की व्यवस्था करना,आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस एवं हाई साइंटिफिक रिसर्च सेंटर की सम्पूर्ण व्यवस्था,    हर व्यक्ति के लिए हर संभव रोजगार के लिए प्रतिबद्धता, प्रत्येक पंचायत, जिसकी जनसंख्या एक हज़ार से ज़्यादा हो, वहां प्राथमिक हेल्थ सेंटर बनाना। मुफ़्त में इलाज़ एवं दवा की व्यवस्था,    इलेक्ट्रिसिटी, रोड, सुरक्षा की व्यवस्था,ग्रामीण टूरिज्म को सारे प्रदेश में विकसित करना, छोटे कॉटेज इंडस्ट्री से लेकर बड़े उद्योग को बढ़ावा,    टेक्नोलॉजी पार्क बनाना एवं विश्व की बड़ी कंपनी को आकर्षित करना और जमीन के अधिग्रहण की शर्तों को तय करना, उसके परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार एवं मुआवज़ा दिलाना।


 

बैठक में ये महत्वपूर्ण विशेषज्ञ शामिल हुए
सुजीत सिंह लीला ग्रुप के वाईस प्रेसिडेंट,रत्नेश सिंह एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ONGC, मुकेश रंजन दास एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इंडियन आयल कारपोरेशन, असित मिश्रा वाईस President लार्सन & टुब्, आशीष कुमार इंजीनियर रियल एंड एस्टेट डेवलपर, रिपुंजय प्रसाद सिंह इंजीनियर एवं रियल एस्टेट डेवलपर, अजय पांडेय इंडियन रेवन्यू सर्विस केएनपी सिंह टेक्नोक्रेट, दीपक कुमार वरिष्ठ अधिवक्ता,  देबाशीष शानीग्राही ऑडिटर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट।


 

Tags - Bandhu TirkeyJharkhand's developmentGoabrainstormingCongress