logo

Budget Session 2022 : TTPS में ठेका श्रमिकों और नियोक्ता का EPF और ESIC में कितना जमा, नहीं जानती सरकार: बन्ना गुप्ता

GUPTA.jpg

रांची: 

विधायक लंबोदर महतो के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में प्रभारी ऊर्जा मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि TTPS ललपनिया में ठेका श्रमिकों और नियोक्ता का EPF और ESIC में कितनी राशि जमा है। इसकी जानकारी फिलहाल सरकार के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि EPF में नियम के तहत 12 प्रतिशत श्रमिकों का और 13.61 प्रतिशत नियोक्ता का अंशदान होता हैं। 

ठेका कर्मियों को स्थायी नहीं किया जा सकता
प्रभारी उर्जा मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि ठेका श्रमिकों को स्थायी नहीं किया जा सकता। कहा कि परियोजना में निविदा के आधार पर ठेका श्रमिकों को एक या दो वर्ष के लिए रखा जाता है। आवश्यकतानुसार इनके कार्य का विस्तार अगले एक या दो वर्ष के लिए किया जाता है। 

लंबोदर ने उठाया TTPS में ठेका श्रमिकों का मामला 
आजसू विधायक लंबोदर महतो ने TTPS के 560 ठेका श्रमिकों का मामला उठाते हुए कहा कि किसी श्रमिक के EPF का हिसाब किताब नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी नियम कानून में श्रमिकों को 60 वर्ष पूरे होने पर नियोजन से हटाने का प्रावधान नहीं है। कहा कि TTPS बिना स्वास्थ्य जांच कराए 60 वर्ष के कर्मियों को बिना कारण बताए हटा रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का आदेश है कि 25 वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं उन्हें स्थायी किया जाय।