द फॉलोअप डेस्क
विदेश दौरे पर गए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज फिरा डे बार्सिलोना की दो निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का अवलोकन किया। इस क्रम में फिरा डे बार्सिलोना के अधिकारियों ने चल रही परियोजनाओं के बारे में मुख्यमंत्री व उनकी टीम को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर वहां के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री को मेमोरेंडम और इंटेट भी सौंपा गया। इसमें रांची में एक मेगा कन्वेंशन एंड ट्रेड सेंटर स्थापित करने में मदद का आश्वासन दिया गया है। यह विश्वस्तरीय ट्रेड फेयर होगा। इसमें उन्नत दृश्य-श्रव्य (एवी) प्रणाली, सक्षम कार्यक्रम, वैश्विक प्रदर्शनी और सम्मेलन को विश्व मानचित्र पर झारखंड की उपस्थिति को बढ़ाएंगे। मालूम हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 19 अप्रैल से स्पेन और स्वीडन की यात्रा पर हैं। उनके साथ पत्नी कल्पना के अलावा 9 वरीय अधिकारियों की टीम भी है।
